फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   solve many problems in mega lok adalat

मेगा लोक अदालत में हजारों मामलों का हुआ निष्तारण

Sun, 07 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव Updated Sun, 07 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
solve many problems in mega lok adalat
उन्नाव। राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के रूप में शनिवार को आयोजित न्याय के महाकुंभ में हजारों की संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण करवाया। कई-कई वर्षों से कचहरी के चक्कर लगा रहे लोगों की समस्याओं को इस लोक अदालत में हल किया गया।
विज्ञापन

 इसमें पुलिस से संबंधित, बैंकों से संबंधित, प्रशासन, तहसील व बिजली के अलावा अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 15 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में मामले का निष्तारण होने पर यहां न्याय की गुहार लगाने पहुंचे उन वादकारियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी जो यहां के चक्कर कई सालों से लगा रहे थे।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एसके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने उन सभी न्यायालयों का निरीक्षण किया जहां पर मेगा लोक अदालत के तहत वादों की सुनवाई की जा रही थी। सभी अदालतों में भारी संख्या में वादकारियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लोगों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं व गवाहों आदि के साथ न्यायालयों में पहुंचकर वादों की सुनवाई करवाई। इस अदालत में सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय विक्रम सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला व पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed