{"_id":"658f0f7562c6ff23a5056cb8","slug":"sog-searched-cctv-cameras-after-looting-from-saraf-unnao-news-c-221-1-sknp1054-7896-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफ से लूट के एसओजी ने खंगाले सीसी टीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफ से लूट के एसओजी ने खंगाले सीसी टीवी कैमरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बा निवासी सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में एसपी ने एसओजी को लगाया है। एसओजी ने हसनगंज और सोहरामऊ क्षेत्र में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। एक शराब ठेके के कैमरे की फुटेज में एक बाइक पर तीन लुटेरे दिखे हैं। पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।
सोहरामऊ कस्बा निवासी सियाराम रस्तोगी सराफा व्यापारी है। उसके कस्बा में छोटी दुकान है इसके अलावा वह आसपास गांवों की साप्ताहिक बाजारों में भी जेवर बेचने जाता था। गुरुवार को वह हसनगंज कोतवाली के असूरनखेड़ा गांव की साप्ताहिक बाजार गया था। पीड़ित के अनुसार देर शाम बाइक से घर लौटते समय असूरनखेड़ा-खड़वारी मार्ग पर खड़वारी गांव से पांच सौ मीटर पहले बाइक सवार तीन युवकों ने सिर पर तमंचे पर बट मारकर जेवर वाला बैग लूट लिया था।
पीड़ित के मुताबिक बैग में 1.45 लाख कीमत के चांदी व सोने के जेवर थे। हालांकि घटना के बाद पुलिस इसे लूट नहीं आपसी विवाद में मारपीट की घटना बता रही है। एसपी ने घटना की सच्चाई जानने और खुलासे के लिए एसओजी को लगाया है। एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिस स्थान पर घटना हुई है वह सुनसान क्षेत्र है और आसपास कोई मकान नहीं है।
विज्ञापन
बाजार के पास एक शराब ठेके के कैमरे की फुटेज में एक नीले रंग की बाइक में सवार तीन युवक दिखे हैं। इनका हुलिया भी पीड़ित के बताए अनुसार मेल खा रहा है। बीस मिनट बाद युवक एक बैग के साथ वापस जाते दिख हैं। फुटेज के आधार पर एसओजी, लुटेरों की तलाश कर रही है। एसओ कमल दुबे ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक तहरीर नही दी है।