फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sodium and potassium testing facility will be available in district women

Unnao News: जिला महिला में मिलेगी सोडियम व पोटेशियम जांच सुविधा

Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sodium and potassium testing facility will be available in district women
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में अब सोडियम और पोटेशियम जांच की सुविधा मरीजों को निशुल्क मिलेगी। शासन स्तर से मशीन भेज दी गई। मशीन इंस्टाल हो गई है, रिजेंट आने के बाद जल्द ही संचालन भी शुरू हो जाएगा। अब तक गर्भवतियों व नवजात बच्चों की बाहर से जांच करानी पड़ती थी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजाना औसतन 400 महिलाओं की ओपीडी होती है। इसमें 100 से अधिक गर्भवती होती हैं। इसके अलावा लगभग 10 प्रसव होते हैं। कई बार गर्भवतियों व नवजात बच्चों में सुन्नता, मांसपेशियों में कमजोरी, दिल की धडकन में परिवर्तन आदि लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन इसे मापने के लिए मशीन न होने से जांच अस्पताल में नहीं पाती थी। इससे डॉक्टर की सलाह पर मजबूरी में मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ती थी। लेकिन अब यह सुविधा अस्पताल में निशुल्क मिल सकेगी।
विज्ञापन

यह जांच इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर और गुर्दे व हृदय की वर्तमान स्थिति को मापने के लिए की जाती है। मानव शरीर में 135-145 मिली इक्वलेंट लीटर सोडियम और एक लीटर ब्लड में 3.6- 5.2 मिली ग्राम पोटेशियम होना चाहिए। अगर इससे नीचे स्तर है तो स्वास्थ्य पर खतरा रहता है। अब इस जांच की सुविधा मरीजों को आसानी से मिल सकेगी। इसके बाद उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
यह दिक्कत होने पर कराई जाती हैं जांच
कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, अनियमित हृदय गति, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की समस्या, सुस्ती आदि समस्या होने पर डॉक्टर सोडियम व पोटेशियम की जांच कराने की सलाह देते हैं।
-----------------------
बोलीं सीएमएस
मशीन पैथोलॉजी में मशीन लगवा दी गई है। इंजीनियर को बुलवाकर इंस्टाल भी करवा दिया गया है। रिजेंट आना बाकी है, जल्द ही जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. फौजिया अंजुम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed