फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Social workers arranged ration with lunch packet

समाज सेवियों ने लंच पैकेट के साथ कराई राशन की व्यवस्था

Fri, 03 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Social workers arranged ration with lunch packet
जरूरतमंदों को राशन देते सपा कार्यकर्ता सोनी परिहार व अन्य। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। फैक्टरी में फंसे मजदूरों व झोपड़ियों में रह रहे गरीबों के लिए समाज सेवियों ने खाने के साथ राशन की व्यवस्था कराई। बंथर स्थित यूपीएसआईडीसी में फंसे 150 श्रमिकों को सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी ओर से राशन वितरण कराया।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना था कि वह एक फैक्टरी में काम करते हैं। ठेकेदार बिना सूचना के छोड़कर चला गया। वहीं, मालिक ने भी इनके खाने-पीने की व्यवस्था नहीं कराई। जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव अपने साथी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष बिंदे स्वरूप यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गंगासागर यादव, लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दीपक यादव व अन्य तमाम समाजवादी साथियाें के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को राशन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को ध्येय वाक्य मानकर सेवा का बीड़ा उठाया। पदाधिकारियों के साथ उन्होंने झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को लंच पैकेट दिए। खाने के साथ साबुन मास्क भी दिया और लोगों से घरों में रहने की अपील की। यहां जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी सहित अन्य लोग शामिल रहे। काम काज ठप होने से दो वक्त की रोटी से जूझ रहे लोगों को शहर के समाजसेवियों ने लंच पैकेट दिए। शहर के कांशीराम कालोनी, सिविल लाइन, बंधूहार, कब्बाखेड़ा, बौनामऊ समेत आधा दर्जन गांवों में जाकर करीब चार सैकड़ा लोगों को लंच पैकेट दिए। नीशू चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ टिल्लू सिंह, राहुल सिंह, प्रसून सिंह समेत अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ग्रुप के प्रभारी मोनू दीक्षित के नेतृत्व में खाने का वितरण किया गया। मीत अगिभनहोत्री, दीपक, मनीष तिवारी, सचिन राजपूत का सहयोग रहा। आवास विकास के यश पांडेय ने अपने साथी अर्पित कुशवाहा के साथ लॉकडाउन के बाद से लगातार भोजन वितरण करा रहे हैं। शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी सोनी सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस जवानों में ब्रेड पकौड़ा व आलू गोले का वितरण हुआ। वहीं, जरूरतमंदों को आटा, दाल, सब्जी, तेल व नमक दिया गया। यहां अभिषेक वर्मा, विनयदीप सिंह, संजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, रिषी, विनीत गुप्ता, बबलू निर्मल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed