फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Social Welfare Department stopped the pension of the old lady by declaring her dead

Unnao News: समाज कल्याण विभाग ने वृद्धा को मृत बताकर रोक दी पेंशन

Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department stopped the pension of the old lady by declaring her dead
हसनगंज। समाज कल्याण विभाग के एडीओ ने 75 साल की वृद्धा को मृत बताकर पेंशन रोक दी। ऑनलाइन रिपोर्ट निकलवाने पर वृद्धा को मृत घोषित किए जाने की जानकारी हुई। अब वह डेढ़ साल से पेंशन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन

हसनगंज ब्लॉक के खैराबाद निवासी 75 वर्षीय वृद्धा शिव कुमारी पत्नी बाल किशन की मार्च 2022 में वृद्धा पेंशन चालू हुई थी। उसे कुछ महीने तो पेंशन मिली लेकिन फिर बंद हो गई। इस पर वह पेंशन के लिए ब्लाक में संचालित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचीं। वहां पर एडीओ समाज कल्याण बैंक खाते में आधार लिंक कराने की बात कहकर लौटाते रहे। डेढ़ साल से वृद्धा बैंक व समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाती रही। इसी बीच क्षेत्र के समाजसेवी शुभम तिवारी ने वृद्धा के कागजों के माध्यम से जन सेवा केंद्र से वर्तमान स्टेटस चेक कराया तो उसमें मृत होने से पेंशन रोके जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी से वृद्धा के पैरों तले जमीन खिसक गई। वृद्धा ने तहसील अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। कार्यवाहक तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। खंड विकास अधिकारी से मामले की जानकारी लेकर एडीओ समाज कल्याण पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed