{"_id":"66aa8f93cd8f09bdcb0ef3e7","slug":"smoke-coming-out-from-ac-of-post-operative-ward-panic-among-pregnant-women-unnao-news-c-221-1-uno1004-117782-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पोस्ट आपरेटिव वार्ड के एसी से निकला धुआं, प्रसूताओं में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पोस्ट आपरेटिव वार्ड के एसी से निकला धुआं, प्रसूताओं में खलबली
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के एसी से दोपहर को अचानक धुआं निकलने से भर्ती प्रसूताओं में खलबली मच गई। नवजातों को गोद में ले लिया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही स्वास्थ कर्मियों ने मेन स्विच बंद कर दिया और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
जिला महिला अस्पताल में प्रसव के कक्ष के बगल में छह बेड का पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड है। इसमें ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिलाओं को भर्ती किया जाता है। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास अचानक वार्ड के एसी के तार जलने से धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका से वार्ड में खलबली मच गई।
प्रसूताओं के परिजन भाग कर स्टाफ रूम पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी। कर्मियों ने बिजली का मेन स्विच बंद कर दिया और फायर सिलेंडर से छिड़काव किया। खतरा टलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। जानकारी कर जो भी आवश्यक होगा किया जाएगा।