{"_id":"680a7d72addd4a80380958a9","slug":"smoke-came-out-from-under-the-seat-in-the-bus-passengers-got-worried-unnao-news-c-221-1-uno1001-130076-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस में सीट के नीचे से निकला धुआं, यात्रियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस में सीट के नीचे से निकला धुआं, यात्रियों में मची खलबली
Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
मौरावां। झांसी से सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही स्लीपर बस गुरुवार शाम हिलौली पहुंची तो एक सीट के पास से धुआं निकलने लगा। आग लगने की चर्चा से यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने रास्ते में कई बार बस रोक-रोककर चलाने का आरोप लगाया और चालक से मारपीट की नौबत बन गई।
90 सवारियां लेकर स्लीपर बस गोरखपुर जा रही थी। हिलौली में एक सीट के पास से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस रुकते ही यात्रियों ने खिड़की के शीशे खोलकर समान फेंका और बाहर भागे। झांसी की ग्वालियर रोड पाल कालोनी निवासी चालक अभिषेक कुमार ने चेक किया तो एक जगह वायरिंग जलने से धुआं निकलने की बात सामने आई।
इस दौरान आक्रोशित यात्रियों ने बस के कई शीशे तोड़ दिए। रोकने पर चालक से भी मारपीट की नौबत बन गई। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में कई बार बस में गड़बड़ी हुई थी, पूछने पर चालक ने अभद्रता की। सड़क पर बस खड़ी होने से करीब आधे घंटे यातायात भी प्रभावित रहा।