{"_id":"61b8c8a898480d1f863e7c46","slug":"slection-unnao-news-knp6695185197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफीजाबाद सीट पर मां और बेटे के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफीजाबाद सीट पर मां और बेटे के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन
बिछिया ब्लाक में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करते एडीओ कृषि। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी/बिछिया। प्रधान पद की दो रिक्त सीटों पर नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होने से मतदान तय हो गया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला फतेहपुर चौरासी हफीजाबाद प्रधान की सीट पर होने वाला है। यहां पांच प्रत्याशियों में मां और बेटा भी आमने-सामने हैं।
प्रधानों की मौत के बाद हफीजाबाद व बिछिया पंचायत की रिक्त प्रधान सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान हफीजाबाद सीट पर सात और बिछिया में चार पर्चे दाखिल हुए थे। मंगलवार को पर्चा वापसी के दौरान हफीजाबाद में जयराम और कल्लू ने नाम वापस ले लिया। अब मैदान में सिर्फ पांच उम्मीदवार ही बचे हैं। इसमें दिवंगत प्रधान मंशाराम की पत्नी मालती और बेटा आशीष भी मैदान में हैं। इनके अलावा बैजनाथ, संतोष व संदीप भी चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त छह पदों पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
रिटर्निंग आफीसर रामनरेश गौतम ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। उधर, बिछिया गांव की रिक्त प्रधान पद के चुनाव को लेकर चार नामांकन पत्र दावेदारों ने दाखिल किया था। इसमें दिवंगत ग्राम प्रधान रानी देवी की सास भगवानदेई, रश्मि यादव, सुमन लोधी व सुधा में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। अब चार महिला प्रत्याशियों की चुनाव में दावेदारी फाइनल हो गई है। वहीं कोटरा गांव के वार्ड संख्या पांच में ग्राम पंचायत सदस्य सुमित्रा का एकल नामांकन होने पर निर्विरोध चुनाव हो गया है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।