फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Skill Development Mission 120 selected job fair

कौशल विकास मिशन के रोजगार मेले में 120 चयनित

Wed, 13 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 13 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Skill Development Mission 120 selected job fair
मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
कौशल विकास मिशन की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं  का सेलेक्शन हुआ। नौकरी मिलने पर इनके चेहरे खिल उठे। साक्षात्कार की प्रक्रिया शाम तक चलती रही। कंपनियों की ओर से चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


निराला प्रेक्षागृह में लगे रोजगार मेले का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के काउंटरों पर जाकर चयन की प्रक्रिया को देखा।  सीडीओ संजीव सिंह व पीडी रामकृपाल चौधरी ने छात्र- छात्राओं का हौसला बढ़ाया। मेले में बैंकिंग एंड एकाउंटिंग, आईसीटी, रिटेल, टेक्सटाइल, गारमेंट मेकिंग से संबंधित कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। इन ट्रेडों में पूर्व में प्रशिक्षण पाने वाले छात्र/छात्राओं को दयालु मोटर्स, कवल मोटर्स, बिरला, आईकन डिजाइन, सन ड्रीम्स, वर इंफोटेक, परफेक्ट बाब इंटरप्राइजेज, मिनी प्लानेट ग्लोबल एडूकेयर, वन इंडिया मार्ट और मार्क वन प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया। आईकन डिजाइन, बिरला और सन ड्रीम्ज ग्रुप कंपनी ने 60 छात्र-छात्राओं  का साक्षात्कार लिया। दयालु मोटर्स कंपनी में 35 और वर इंफोटेक, मिनी प्लानेट ग्लोबल एजुकेशन, परफेक्ट बाब इंटरनेशनल और एलआईसी में 96 ने साक्षात्कार दिया। इसमें से एलआईसी ने 12 का चयन किया। 
विज्ञापन


टेक्सटाइल ट्रेड में प्रशिक्षण पाए 160  का हिमाचल प्रदेश की वर्द्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, महावीर टेक्सटाइल, नाज कलेक्शन कानपुर और फतेहपुर की लक्ष्मी कोटसिंग लिमिटेड ने साक्षात्कार लिया। इसमें से 60 को नियुक्ति पत्र दिया गया। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक रामकृपाल चौधरी ने बताया कि  मेले में कुल 386 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से120 को नौकरी मिली। इस दौरान स्टेनो पीडी रवि वर्मा, एमआईएस मैनेजर दीपशिखा, कंप्यूटर आपरेटर दिव्या समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed