{"_id":"65d0fb4e2999bfe3d40d042d","slug":"six-link-roads-will-be-constructed-with-rs-381-crore-unnao-news-c-221-1-sknp1055-110095-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3.81 करोड़ से छह संपर्क मार्गों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3.81 करोड़ से छह संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल पड़े जिले के सात प्रमुख संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जल्द संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर निकाले हैं।
जिले में दो क्षेेत्रों को जोड़ने वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में समाए हैं। जिससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसको देखते हुए इसी साल की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर इन मार्गों का चिह्नांकन कराया था। इनमें अभी सात मार्गों का चयन किया गया। इन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया। अब शासन से 20 किमी लंबे इन मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 3.81 करोड़ करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
इंसेट
दो लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
इन छह मार्गों का डामरीकरण कराया जाएगा। इसमें सदर, पुरवा व भगवंतनगर विधानसभा के दो क्षेत्रों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग शामिल किए गए हैं। इससे करीब दो लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। इससे आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन
......................
इन मार्गों का होगा निर्माण
-पुरवा का हरिखेड़ा संपर्क मार्ग-लागत 46 लाख
-पुरवा का ही तिवारीखेड़ा संपर्क मार्ग-लागत 52.90 लाख
-पुरवा का ही हिलौली भवानीगंज पिपरी जोरावरगंज संपर्क मार्ग-लागत 60.50 लाख
-सदर का रऊ पूरा निस्पंसारी धौकलखेड़ा पवई संपर्क मार्ग-लागत 49.30 लाख
-भगवंतनगर में बीघापुर कला से रायपुर गढ़ेवा संपर्क मार्ग-लागत 1.39 करोड़
-भगवंतनगर में ही सातन खरौली से रानीपुर संपर्क मार्ग-लागत 34.35 लाख