फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six interstate smugglers arrested with 1.12 quintals of ganja

Unnao News: 1.12 क्विंटल गांजे के साथ छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six interstate smugglers arrested with 1.12 quintals of ganja
उन्नाव। अचलगंज पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ मिलकर अंतरराज्यीय छह गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.12 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। गांजे को शुक्रवार रात उड़ीसा और बिहार से लाया गया था। शनिवार को उसकी आपूर्ति करने की योजना थी।
विज्ञापन

खुलासा करते हुए एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अचलगंज के गांव शिवपुर कुर्मियाना निवासी अभिषेक तिवारी काफी समय से गांजा तस्करी में लिप्त था। वह गिरोह बनाकर उड़ीसा और बिहार से भारी मात्रा में गांजा मंगवाता था और उन्नाव के अलावा कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर सहित अन्य जिलों में बिक्री करता था। जानकारी होने पर एसओजी और थाना पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शुक्रवार को सर्विलांस टीम को पता चला कि थानाक्षेत्र के चपरी शाहपुर स्थित एक बंद फैक्टरी के पीछे नहर के पास उड़ीसा से गांंजे की खेप आई है। एसओजी और पुलिस ने छापा मारा तो अभिषेक के साथ जरगांव निवासी उमेश कुमार उर्फ लाली को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बताया कि उन्होंने बिक्री के लिए 1.12 क्विंटल गांजा मंगवाया है। शनिवार को कानपुर, रायबरेली, हरदोई, शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में भेजने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी निवासी जितेंद्र, सराय मोहल्ला निवासी सोनू, असोहा के कांथा निवासी आयुष तिवारी, पुरवा कोतवाली के मझखोरिया निवासी सुशील कुमार उर्फ बड़कऊ को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गांजा बरामद करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
------------------------

दो से चार हजार में खरीदकर आठ से दस हजार में बेचते थे
पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्कर अभिषेक ने बताया है कि वह उड़ीसा और बिहार से दो से चार हजार रुपये प्रति किलो में गांजा खरीदता था और उसे उन्नाव लाने के बाद अलग-अलग जिलों में आठ से दस हजार रुपये प्रति किलो में बेचता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
---------------------
गांजा तस्कर हैं शातिर, सभी पर दर्ज कई मुकदमे
पुलिस के हत्थे चढ़े सभी गांजा तस्कर शातिर हैं। इसमें जितेंद्र पर हरदोई और अचलगंज में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। आयुष तिवारी पर असोहा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के साथ पुरवा और अचलगंज में भी रिपोर्ट दर्ज है। अभिषेक तिवारी पर अचलगंज में एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। सोनू पर माखी थाने में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed