फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six farmers injured in wild animal attack

Unnao News: जंगली जानवर के हमले से छह किसान घायल

Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six farmers injured in wild animal attack
बिछिया। घूरखेत गांव में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे छह किसानों पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसानों के अनुसार जंगली सूअर के हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के घूर खेत गांव में गेहूं की फसल की रखवाली करने वाले शिवदयाल (60), मुन्नू लाल (75), लवकुश की पत्नी बालेश्वरी (40), रामकिशोर (50) और रजनीखेड़ा के उद्धव की पत्नी लक्ष्मीना पर गुरुवार देर शाम सूअर जैसे दिखने वाले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर अन्य किसान दौड़े तो जानवर भाग गया। सभी को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। शिवदयाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को बिछिया सीएचसी में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

--

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में चार घायल
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बादी खेड़ा निवासी अवधेश (25) साइकिल से गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुरवा आया था। काम पूरा होने के बाद घर वह घर लौट रहा था। दूसरी ओर से मौरावां के देवमई निवासी यासीन (23) अपनी मौसी सूफिया और भांजी अफसाना के साथ बाइक से जा रहा था। मौरावां-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में चारो घायल हो गए। पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यासीन और अवधेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed