फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SIT starts investigation, statement for warehouse personnel

एसआईटी ने शुरू की जांच, गोदाम कर्मियों के लिए बयान

Sun, 07 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
SIT starts investigation, statement for warehouse personnel
सदर कोतवाली में जिला आबकारी अधिकारी के साथ मौजूद एसटीएफ व सहारनपुर पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम में एसटीएफ की छापामारी के पांचवें दिन रविवार को शासन द्वारा गठित एसआईटी के सदस्य सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली के निरीक्षक व विवेचक एसटीएफ के साथ जांच करने शहर पहुंचे। आबकारी अधिकारी के साथ कोतवाली पहुंची टीम ने गोदाम के दो कर्मियों से बिंदुवार पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्टिलरी से कर व एक्साइज ड्यूटी चोरी कर शराब भरे ट्रक शहर के मोतीनगर स्थित शराब गोदाम पहुंचाने के मामले की जांच के लिए एसआईटी के सदस्य व सहारनपुर देहात कोतवाली के एसओ (विवेचक) उमेश रौरिया एक सिपाही व यूपी एसटीएफ के एसआई लॉन सिंह के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने आबकारी अधिकारी केके शुक्ल के साथ सदर कोतवाली पहुंच वहां मौजूद गोदाम के दो कर्मियों से बिंदुवार पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने आबकारी कार्यालय से गोदाम के अनुज्ञापी अजय जायसवाल के ग्रुप के दुकानदारों की ब्योरा तलब किया। जिले में 19 देसी शराब की दुकानें होने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने अनुज्ञापी व उसके ग्रुप के सभी दुकानदारों के मोबाइल नंबर व बैंक अकाउंट व स्टॉक रजिस्टर मंगवाकर चेक किए। दोपहर 12 बजे पहुंची टीम ने शाम लगभग 6 बजे तक जांच की। आबकारी अधिकारी केके शुक्ल ने बताया कि टीम अनुज्ञापी व उसके ग्रुप के दुकानदारों के बैंक अकाउंट समेत अन्य जानकारियां जुटा रही है। रात में टीम शहर में रुकेगी। सोमवार को टीम फिर से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed