फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sister-in-law dies due to beating of brother-in-law

देवर की पिटाई से भाभी की मौत

Thu, 29 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies due to beating of brother-in-law
फतेहपुर चौरासी। भाभी को मायके जाने से मना करने पर सोमवार को देवर से हुए विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की लखनऊ से कानपुर हैलट इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के थाना जलालपुर गांव अरई निवासी फागूराम का आरोप है कि बेटी रेनू ( 35) का विवाह पांच साल पहले परशुरामपुर के दर्शन खेड़ा गांव निवासी भगवान शंकर के बेटे रामचंद्र से की थी। मंगलवार को दामाद ने फोन पर बताया कि वह खेत पर काम करने गया था।
विज्ञापन

रेनू मायके जाने के लिए कह रही थी। देवर अजय ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अजय ने रेनू के सिर पर चारपाई की पाटी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घायल को लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक समस्या आने पर मंगलवार देर शाम परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए निकले थे। रास्ते में रेनू ने दम तोड़ दिया। उसका 12 साल का बेटा शिवम है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed