{"_id":"09ffc22baf54d5ce2ca6d0be530ea388","slug":"simmer-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। किसान हमारा अन्नदाता है। कर्ज काढ़कर फसल तैयार करते हैं और हमें अनाज खिलाता है। अब उन पर संकट है। ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया और आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
इस संकट के समय भी प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसान के नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा आंदोलन करेगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। ये बातें सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फैंटेसी मोटेल में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो जीओ शासन को भेजा गया है उसमें ओलावृष्टि से फसल के नुकसान होने पर मुआवजा दिए जाने का जिक्र है जबकि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने का कोई जिक्र ही नहीं है। यह किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
सपा सरकार किसानों के दम बनी थी। चुनाव के समय सपा मुखिया ने किसानो से कर्ज माफ करने का वादा किया था। इस उम्मीद से कई किसानों ने अपना कर्ज भी नहीं जमा किया बाद में उन्हें बैंक से आरसी भी जारी हुई। किसानों को मूलधन के साथ ब्याज की भी भरपाई करनी पड़ी।
श्री गुप्त ने कहा कि सरकार के विधायक ही अधिकारियों से मिलकर अपने चहेते किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की फिराक में हैं। किसानों के साथ यह अन्याय भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भूमि अधिग्रहण के मामले में उन्होंने कहा कि नौ साल तक किसानों का शोषण होता रहा। अब पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों के दम पर बनने वाली सरकार उन्हीं पर मुकदमा लिखवा रही है।
बिना परीक्षण कराए यदि किसानो का मुआवजा दिया गया तो किसानो के साथ लखनऊ विधानसभा तक पैदल मार्च किया जाएगा। इसके पहले उन्होंने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता भी की। यहां उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए नुरुल हक व शहनाज का स्वागत किया। साथ ही कहा कि अल्पसंख्यक समाज तेजी से बीजेपी में जुड़ रहा है।
संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है बल्कि भाजपा से डराकर मुस्लिमों से वोट लेना है। यहां आनंद अवस्थी, मनीष जायसवाल, अमित त्रिपाठी, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।