फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Silence at 38 centers on the first day, paddy procurement took place in only one

Unnao News: पहले दिन 38 केंद्रों पर सन्नाटा, सिर्फ एक में हुई धान खरीद

Tue, 05 Nov 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Silence at 38 centers on the first day, paddy procurement took place in only one
फोटो नंबर-17-----------
विज्ञापन

क्रासर---------
- भगवंतनगर क्रय केंद्र पर खरीदा गया 10 क्विंटल धान
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। खरीद के पहले दिन भगवंतनगर के एक केंद्र में बोहनी हुई। यहां 10 क्विंटल धान खरीदा गया। बाकी 38 केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिला प्रशासन ने धान खरीद के लिए 39 क्रय केंद्र खाेले हैं। सोमवार को पहले दिन केंद्रों पर बैनर लगाकर इलेक्ट्रानिक कांटों की व्यवस्था की गई। वहीं, भगवंतनगर में खरीद की शुरुआत भी हो गई। यहां पर पिटुआखेड़ा के जितेंद्र कुमार 10 क्विंटल धान बेचने पहुंचे। बोहनी करने वाले जितेंद्र का केंद्र प्रभारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी के पास खाद्य एवं रसद विभाग ने दो केंद्र खोले हैं। पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रुचिता प्रजापति ने बताया कि केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं।
बताया कि केंद्र पर बाजरे व ज्वार की खरीद जारी है। बाजरा 1238 व ज्वार 297 क्विंटल खरीदा जा चुका है। बांगरमऊ कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र के दो सेंटर बनाए गए हैं। मंडी मार्केटिंग सेंटर के प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके केंद्र पर बारदाना, कांटा उपलब्ध है। किसानों के आने का इंतजार है। मंडी प्रथम के प्रभारी धर्मराज ने बताया कि धान केंद्र खोल दिए गए हैं। दोनों केंद्रों पर मक्का व बाजरा की खरीद हो रही है। पुरवा के तुसरौर, दरेहटा, बेहटा भवानी व पासाखेड़ा में धान खरीद की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि धान खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

इंसेट-1------------
हिलौली में एक भी केंद्र न खोले जाने से किसान आक्रोशित
मौरावां। ब्लॉक हिलौली की आठ साधन सहकारी समितियों में एक भी समिति को सरकारी धान खरीद क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे किसानों में आक्रोश है। एडीओ सहकारिता नीतेश सोनकर ने बताया कि जिले से जारी हुई 39 क्रय केंद्रों की सूची में हिलौली ब्लॉक शून्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed