{"_id":"5747486c4f1c1b2f07690abc","slug":"shultry","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने किया बेहाल
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
आंधी पानी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश होने के बाद गुरुवार को तेज धूप निकली तो लोग फिर से भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। उमस के चलते लोग पसीना-पसीना रहे।
विज्ञापन
गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान तो कम रहा, लेकिन भीषण उमस के चलते लोगों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। दिन में चली तेज हवाओं से भी पसीना नहीं सूख पा रहा था। तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में जो लोग बाहर निकले तो वह पूरी व्यवस्था से नजर आए। युवतियां जहां चेहरे को दुपट्टे से ढके नजर आईं। वहीं पुरुष गमछा से बचाव करते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
---------------