{"_id":"5e4451918ebc3ee61111c304","slug":"shivrajpur-kalimitti-road-to-be-built-with-rs-1-25-crore-unnao-news-knp5442461120","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.25 करोड़ रुपये से बनेगा शिवराजपुर-कालीमिट्टी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.25 करोड़ रुपये से बनेगा शिवराजपुर-कालीमिट्टी मार्ग
विज्ञापन
4 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का पीडीएफ
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा नदी में आए सैलाब से बही सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू की है। कानपुर और लखनऊ के बीच का यह संपर्क मार्ग कटने से क्षेत्र की 20 हजार आबादी दुश्वारियां झेल रही हैं। अमर उजाला ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो पीडब्ल्यूडी ने 1.25 करोड़ रुपये से पुल व अप्रोच रोड बनाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अगले महीने से मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2018 में गंगा नदी में आई बाढ़ में कानपुर के शिवराजपुर से कालीमिट्टी संपर्क मार्ग का 400 मीटर हिस्सा फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के हिंदूपुर गांव के पास कट गया था। इससे गंगा कटरी क्षेत्र सैकड़ों गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। किसानों को अपनी उपज कानपुर की शिवराजपुर मंडी पहुंचाने के लिए करीब 70 किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों को जहां कृषि उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दैनिक वस्तुओं के लिए भी लोग परेशान हैं। हरदोई-उन्नाव मार्ग से लखनऊ व कानपुर को जोड़ने वाला यह कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग खराब होने से छात्रों व शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा मुश्किल किसी के बीमार होने पर आती है। वाहन और एंबुलेंस भी गांवों तक नहीं पहुंच पाते। अमर उजाला ने समय-समय पर ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया तो मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू हुई है। लोकनिर्माण विभाग ने यहां एक पुल और उसे सड़क से जोड़ने का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि 18 मीटर लंबा पुल और 400 मीटर अप्रोच रोड बनाने में 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताया कि शासन को एस्टीमेट भेजने के साथ ही उच्चाधिकारियों से बात भी की है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है।
कटरी क्षेत्र को उन्नाव, महानगर और राजधानी से जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नजर आई है। क्षेत्र के गांव ग्राम दबौली, गड़ाई, सरहा सकतपुर, जाजामऊ, लवानी, तोरणा, इस्माइलपुर नौगवां आदि सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान शारदा देवी, सुनीलकुमार यादव, नीरज, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामनारायण यादव, कैलाश, कृपाशंकर अवस्थी व सुनील बाजपेई आदि ने खुशी जताई है।