फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven years imprisonment for raping a teenager

किशोरी से दुष्कर्म में सात साल की कैद

Fri, 15 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for raping a teenager
उन्नाव। आठ साल पहले किशोरी से दुष्कर्म की घटना में दोषी पाए जाने पर युवक को न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाई है, साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को ऊदन की पत्नी राजकुमारी 12 सितंबर 2013 को लकड़ी लेने के बहाने सड़क पर ले गई थी। वहां ऊदन पहले से खड़ा था। उसने किशोरी को पकड़कर गांव के ही कमलेश काछी को दे दिया था। आरोप था कि कमलेश ने तीन दिन तक किशोरी को अपने कब्जे में रख दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो 13 की कोर्ट में चल रहा था। मुकदमे के दौरान ऊदन की मौत हो गई थी। गुरुवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता राजीव अवस्थी व कविता सिंह की दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश दीपाली सिंह ने आरोपी कमलेश को दोषी पाते हुए सात वर्ष कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी मामले में आरोपी राजकुमारी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में पांच को दस साल कैद
उन्नाव। दस साल पहले गैर इरादतन हत्या के मामले में कोर्ट ने पांच आरोपियों को दस साल कारावास की सजा सुनाने के साथ 17500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी मीतू गुप्ता अपने दोस्त नीरज के साथ घर आ रहा था, तभी मोहल्ले के गौरव पांडे, सोम पांडे, मनीष उर्फ राजू पांडे, गणेश नारायण पांडे, महेंद्र उर्फ अन्नू तिवारी व नितिन चतुर्वेदी ने पुरानी रंजिश के चलते मीतू व नीरज को लाठी-डंडों से मारापीटा था। मारपीट से दोनों को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई थी।

मीतू के भाई राहुल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। मुकदमे के दौरान आरोपी नितिन चतुर्वेदी की मौत हो गई थी। मामला जिला जज की कोर्ट में चल रहा था। गुरुवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष से जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी की दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश हरवीर सिंह ने पांचों आरोपियों को 10 वर्ष की कारावास व 17500 अर्थदंड की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed