{"_id":"67dc61208e7dc98409033bd4","slug":"seven-years-imprisonment-for-raping-a-teenager-unnao-news-c-221-1-sknp1055-128499-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को सात साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को सात साल की सजा
Fri, 21 Mar 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बुआ के यहां रहकर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले को न्यायालय ने सात साल की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी को पांच जून 2016 को रिश्तेदार का बेटा अंंकित उर्फ छोटू बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 23 अगस्त 2016 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी ने न्यायालय में दिए बयान में अंकित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तत्कालीन उपनिरीक्षक रंजीत सिंह भदौरिया ने 15 जुलाई 2016 को आरोपपत्र दाखिल किया था। गुरुवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दलील व साक्ष्य के आधार पर अंकित को सात साल की सजा सुनाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो दोषियों को जेल में बिताई अवधि की सजा
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने 27 जुलाई 2013 को निहालखेड़ा निवासी छोटेलाल के कब्जे से 1550 लीटर मिट्टी का तेल व 19 लोहे के खाली ड्रम बरामद होने होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे के विवेचक ने दोषी के खिलाफ तीन सितंबर 2014 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। गुरुवार को एसीजेएम प्रथम के न्यायाधीश ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा व 2500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। दूसरे मामले में बांगरमऊ पुलिस ने 14 मार्च 2009 को संजय कुमार निवासी महोलिया के पास से देसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा व एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। (संवाद)