फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven arrested including Pradhan's uncle for demanding extortion

Unnao News: रंगदारी मांगने के आरोप में प्रधान के चाचा समेत सात गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested including Pradhan's uncle for demanding extortion
उन्नाव। पीएनसी कंपनी के पोकलैंड ऑपरेटर से मारपीट करने में केवनी ग्राम प्रधान सहित तीन ज्ञात और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के चाचा सहित सात को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन


ऑपरेटर शाहजहांपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने असोहा थाने में तहरीर दी कि दिवाली के दिन केवनी गांव में पोकलैंड मशीन खड़ी करके घर चला गया था। बुधवार शाम लौटने पर वह पोकलैंड मशीन से कांथा जा रहा था। आरोप है कि केवनी ग्राम प्रधान पुतान यादव अपने चाचा प्रेम व गांव के सुमेर सहित 12 अन्य लोगों के साथ मशीन के सामने खड़े हो गए थे। साथ ही एक लाख महीने की मांग की। ऑपरेटर का आरोप है कि सभी ने मशीन को गांव में खड़ी करा लिया और बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित तीन ज्ञात और 12 अज्ञात पर रंगदारी मांगने और बंधक बनाकर पीटने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम प्रधान पुतान यादव का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर खनन हो रहा था। उसी को रोकने गया था। मारपीट का आरोप गलत है। एसओ विमल कांत गोयल ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम प्रधान के चाचा प्रेम सहित सात आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
श्रमिक को पीटा, प्रधान पति सहित चार पर रिपोर्ट
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अतहा गांव निवासी अनुसूचित जाति का महेश रैदास की ओर से एसपी को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया गया था कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है। 25 अक्तूबर को वह नरहरपुर गांव निवासी विष्णुदत्त पांडेय के खेत में तार लगाने गया था। तभी ग्राम प्रधानपति शिवम, उनके पिता मनोज उर्फ लल्लन त्रिपाठी, श्रवण और शिवम के बेटे आयुष ने धमकी देने के साथ गालीगलौज की। दोबारा खेत पर काम न करने की हिदायत देते हुए मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि लल्लन और विष्णुदत्त के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। 19 अक्तूबर को दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed