फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sentenced to two years for rape, died

37 की उम्र में किया दुष्कर्म, 2 साल काटी सजा, हुई मौत

Mon, 03 Jan 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to two years for rape, died
उन्नाव। दुष्कर्म में दस साल की सजा काट रहे कैदी की रविवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव की युवती से दुष्कर्म करने वाले को दो साल पहले न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गोवापट्टी निवासी रामअवतार (58) के खिलाफ गांव की युवती ने 2000 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के वक्त आरोपी की उम्र 37 वर्ष थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। तब से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। 19 वर्ष तक चले मुकदमे में तीन दिसंबर 2019 को न्यायालय ने उसे दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। दो साल से वह जेल की सलाखों में था।
विज्ञापन

रविवार भोरपहर लगभग चार बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बहनोई कमलेश व भतीजे रामजीवन ने बताया कि छह माह पहले जेल में मुलाकात करने गया था। उसके गलत कृत्य से परिजनाें ने उससे दूरियां बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed