फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Self-defense techniques taught to girl students

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Thu, 04 Mar 2021 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught to girl students
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर प्रथम में मिशन शक्ति कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित थानाध्यक्ष अतुल त - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर प्रथम में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बैठक हुई। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बताया गया कि वह गलत हरकतों का विरोध करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरिसहाय मिश्र मदन ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह अपने अधिकारों को पहचानें और उनका समय पर प्रयोग करें। सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनाएं चला रखी हैं जो उनके सुरक्षा सम्मान के लिए बेहतर हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अचलगंज थानाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने छात्राओं को किसी भी समस्या पर पुलिस सहायता के लिए जारी टोल फ्री नंबरों में 1090, डायल 112 व 181 की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद यदि कोई भी गलत हरकत करते नजर आता है तो इन नंबरों पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पंद्रह मिनट में सहायता के लिए पहुंचेगी। इस दौरान रुके नहीं, चलती रहें और शोर मचाएं। टोल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। महिला आरक्षी प्रियंका व पूजा ने छात्राओं व उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए।

विद्यालय की प्रधान शिक्षिका डॉ. नीतू शुक्ला ने स्वनिर्मित मॉडलों के माध्यम से शिक्षा के महत्व व महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की। इस दौरान चौकी प्रभारी बेथर दीपक कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान श्रीकांति मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र जी, राकेश मिश्रा व रोशनी जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed