फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Secretary accused of black marketing of fertilizers, farmers locked the committee

Unnao News: सचिव पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगा किसानों ने समिति में जड़ा ताला

Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Secretary accused of black marketing of fertilizers, farmers locked the committee
सफीपुर। विकासखंड की साधन सहकारी समिति देवगांव पर सोमवार शाम ग्राम प्रधान की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने सचिव पर खाद न देने व कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। किसानों ने प्रधान के साथ मिलकर समिति पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से देवगांव साधन सहकारी समिति पर गांव के किसान खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सोमवार को उनका सब्र जवाब दे गया और शाम को प्रधान शालिनी गौड़ व उनके प्रतिनिधि अभिनव गौड़ के नेतृत्व में किसान समिति पहुंचे। बंद मिलने पर किसानों ने फोन पर सचिव से बात की लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। आक्रोशित किसानों समिति के गोदाम में अपना ताला लगा दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिव दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो चुके हैं, इसके बाद से वह खाद वितरण में घालमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाइन लगी थी। जो लोग हंगामा कर रहे थे, उनमें एक 15 बोरी मांग रहे थे। कालाबाजारी का आरोप निराधार है। फिर भी मामले की जांच एडीओ कोआपरेटिव को दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed