{"_id":"5ef8f1dd8ebc3e433121e26d","slug":"sdm-reached-village-settled-across-ganges-to-take-stock-of-water-level-unnao-news-knp568163484","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर का जायजा लेने गंगा पार बसे गांव पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर का जायजा लेने गंगा पार बसे गांव पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
बीघापुर क्षेत्र में गंगा पार बसे गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते एसडीएम दयाशंकर पाठक।
- फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गंगा पार बसे गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने रविवार को एसडीएम पहुंचे। उन्होंने गंगा में बढ़ते जलस्तर और कटान से लोगों को सावधान रहने की अपील की। एसडीएम ने यहां आपात स्थिति में की जाने वाली व्यवस्था का भी जायजा लिया।
गंगा और पांडु नदी के दोआबे में बसी बीघापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूलीखेड़ा, लालखेड़ा तथा इनके करीब एक दर्जन मजरों का एसडीएम दयाशंकर पाठक ने जायजा लिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटान देखने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि अभी गंगा नदी के जलस्तर को लेकर खतरे जैसी कोई बात नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के कारण सतर्क रहना जरूरी है। एसडीएम ने शिवराजपुर में बनाए जाने वाले बाढ़ राहत केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को समय से सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में जन सुरक्षा के सारे उपाय समय से पूर्व किए जा रहे हैं। जिससे किसी को नुकसान का सामना न करना पड़े।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण किया। प्रभावित गांवों में ददलहा, खैरी चंदेला, अल्लीपुर, पालहेपुर आदि शामिल हैं। वर्ष 2012 में आई बाढ़ से इन गांवों के लोग पलायन करने को मजबूर हुए थे। रविवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा। ग्रामीणों के खुले आसमान के नीचे रहने की समस्या पर एसडीएम ने क्षेत्र के सरकारी स्कूल और इंटर कालेज में बाढ़ सहायता केंद्र बनाए जाने का आश्वास दिया।