फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SDM caught in irregularity in diagnostic center

डायग्नोस्टिक सेंटर में एसडीएम ने पकड़ी अनियमितता

Sat, 20 May 2017 01:08 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sat, 20 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
SDM caught in irregularity in diagnostic center
डायगभनोस्टिक सेंटर के निरीक्षण में जरूरी अभिलेख चेक करते एसडीएम। - फोटो : unnao
एसडीएम मनीष बंसल शाम 4 बजे अचानक श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंच गए। यहां पर उन्हें गंदगी मिली। वहीं अल्ट्रासाउंड करके रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम ने केंद्र संचालक श्यामल से डाक्टर से फोन पर बात कराने को कहा लेकिन वह बात नहीं करा सका। निरीक्षण के दौरान रिसेप्शन पर मौजूद कर्मी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के 600 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर में 12 अल्ट्रासाउंड किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट मरीज ले जा चुके हैं। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया और पुरानी रिपोर्ट को भी देखा। रिपोर्ट में देररात का समय दर्ज था। निरीक्षण के दिन  की रिपोर्ट मांगने पर बताया कि सभी रिपोर्ट मरीज ले जा चुके हैं। जबकि निरीक्षण के दौरान ही तेगापुर निवासी अपने बेटे सुमित की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और बेटी काजल की ब्लड सैंपल रिपोर्ट लेने आ गए। इस पर केंद्र में काम कर रही महिला ने अल्ट्रासाउंड की पर्ची गुपचुप तरीके से छिपाने की कोशिश की। एसडीएम ने बताया कि डाक्टर से बात होने के बाद ही आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed