{"_id":"62e030c27e5fd412a90244d1","slug":"scorpio-riders-robbed-the-loader-loaded-with-pan-masala-and-threw-the-driver-unnao-news-knp709657826","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख का पान मसाला लदा लोडर लूट ले गए बोलोरो सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख का पान मसाला लदा लोडर लूट ले गए बोलोरो सवार बदमाश
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। कानपुर से करीब छह लाख के पान मसाला के गत्ते लादकर बिंदकी जा रहे लोडर चालक को मंगलवार तड़के स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कुछ दूरी पर रास्ते में बंधक बना लिया। लोडर लूटने के बाद चालक को अचलगंज थाना क्षेत्र में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों की मदद से चालक बदरका पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल कानपुर बताकर पल्ला झाड़ रही है।
कानपुर पनकी निवासी लोडर चालक संतोष बगाही बाकरगंज से मंगलवार तड़के पान मसाले के 60 और तंबाकू के 30 गत्ते लादकर बिंदकी जा रहा था। संतोष ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे एक किलोमीटर चलने के बाद ही पीछे से आई काले रंग की स्कार्पियो ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उसमें सवार नकाबपोश चार लोगों ने उसके हाथ बांधकर आंखों पर पट्टी बांध दी। उसे स्कार्पियो में डालने के बाद एक बदमाश लोडर चलाने लगा। सुनसान जगह गत्ते स्कार्पियो में लाद लिए और उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसे देखा तो बंधन मुक्त किया। बदरका पुलिस चौकी जाकर उसने आपबीती बताई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक अचलगंज थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मार्ग पर मिला है। इस मार्ग पर ही बदरका पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
इस पर चौकी और पास में एक सराफ की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें सुबह 4:20 बजे लोडर और उसके पीछे स्कार्पियो रायबरेली हाईवे की ओर जाते दिख रही है। अचलगंज थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि फुटेज से स्पष्ट है कि जब थाना क्षेत्र से लोडर निकला तो खाली था। लूट की घटना कानपुर में हुई है, रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी।