फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   school

‘बा’ स्कूलों में 40 पदों के सापेक्ष 879 ने किया आवेदन

Mon, 05 Jul 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
school
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों की हो रही भर्ती में संविदा पर अलग-अलग विषयों के निकले 40 पदों के सापेक्ष 879 ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक सामाजिक विषय के चार पदों पर 181 फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में फार्मों की जांच का काम शुरू हो गया है। इसमें कई ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने विषय न होने के बाद भी आवेदन किया है। उनके फार्मों को रिजेक्ट किया जा रहा है। फार्मों की छटनी होने के साथ कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार होगा। उसके बाद विद्यालयों में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों के साथ लेखाकार रसोईयां, सहायक रसोईयां व चपरासी की भर्तियां होनी हैं। इसमें पूर्णकालिक शिक्षकों में होने वाली भर्तियों में अंग्रेजी विषय का एक पद है। इसमें 62 लोगों ने आवेदन किया है। सामाजिक विषय में 4 पदों के सापेक्ष 181 आवेदन, गणित के 11 पदों के सापेक्ष 120 व विज्ञान के 5 पदों पर 151 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशकालिक शिक्षकों में कला के 6 पदों पर 77, शारीरिक शिक्षा के 3 पदों पर 81 व कंप्यूटर के 5 पदों पर 51 आवेदन आए हैं। लेखाकार के 5 पदों के सापेक्ष 48, मुख्य रसोइयां के 1 पद पर 20 व सहायक रसोइयां के एक पद पर भी 20 फार्म जमा हुए हैं। वहीं चपरासी के 2 पदों के सापेक्ष 68 लोगों ने आवेदन किया है।

बीएसए जय सिंह ने बताया कि पदों के सापेक्ष कई गुना आवेदन अधिक जमा हुए हैं। उनकी छंटनी कराई जा रही है। फार्मों की छंटनी के बाद जो पात्र होंगे, उनके लिए डीएम से मिलने के बाद तिथि निर्धारित कर साक्षात्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed