फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sapai reached village in case of murder of middle-aged woman

अधेड़ महिला की हत्या के मामले में सपाई पहुंचे गांव

Tue, 17 Mar 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sapai reached village in case of murder of middle-aged woman
फतेहपुर चौरासी के दौलतपुर गांव में मृतका रामदेवी के घर वालों से जानकारी लेता सपा प्रतिनिधि मंडल? - फोटो : UNNAO
फ तेहपुर चौरासी(उन्नाव)। सपा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को ग्राम दौलतपुर पहुंचा और सात दिन पहले अधेड़ महिला की हत्या के मामले में पीड़ित बेटे से मुलाकात की। मंडल में शामिल सपाइयों ने बेटे के साथ ग्रामीणों से भी बात की। सपा पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ चार बीघा भूमि देने एवं पुलिस द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामदेवी पत्नी स्व. रामबाबू विश्वकर्मा की 9 मार्च को हत्या हुई थी। मृतका के पुत्र ने गांव के ही पिता, पुत्र पर संदेह कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 मार्च को ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर हफ ीजाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस के बल प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था जिस पर थाना पुलिस ने बीस ज्ञात व पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

वहीं, 12 मार्च को अभियुक्त मदन की निशानदेही पर रामदेवी का शव बरामद किया था। सोमवार को सपा के पदाधिकारी गांव पहुंचे और मृतका के पुत्र अंकुल से मुलाकात कर ग्रामीणों से भी बात की। उन्होंने थाना प्रभारी हरिकेश राय से ग्रामीणों ने खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को समाप्त करने एवं अभियुक्त मदन के पुत्र महिपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही शासन से पीड़ित परिवार को चार बीघा भूमि व पच्चीस लाख रुपये की मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी सुनील सिंह यादव साजन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, शकील खान, सुधीर रावत, मनीषा दीपक, बदलू खां, डा. मुन्ना अलवी, सुरेश पाल, अनवर सिद्दीकी, सुनील रावत, आलोक त्रिपाठी सहित काफ ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के बेटे को पीटने वाले दरोगा को थाने से हटाने और ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग एसओ से की थी। एसओ ने मांगों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed