फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sampark marg bad condition creating problem

उन्नाव : संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील, सफर में होती मुश्किल

Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
sampark marg bad condition creating problem
फतेहपुर चौरासी। दो किमी लंबे लवानी-झूलूमऊ संपर्क मार्ग पर सफर चुनौती जैसा है। बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। लोगों को पांच किमी का चक्कर काटकर दूसरे मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 15 साल पहले लवानी-झूलूमऊ संपर्क मार्ग के दो किमी हिस्से का डामरीकरण कराया था। इसके बाद मार्ग की देखरेख नहीं की गई। इसके कारण गांव रणधीर खेड़ा व कोरटखेड़ा के बीच सड़क गड्ढों में बदल गई। दो फीट से अधिक गहरे गड्ढों में पानी भरने से अक्सर लोग घायल होते हैं।
विज्ञापन

इस्माइलपुर नौगवां की प्रधान माया ने बताया कि मार्ग किनारे नाली न होने से बारिश में पानी भर जाता है। रणधीर खेड़ा निवासी हरिश्चंद्र, छंगा, रामकुमार, श्रीराम व सोहनलाल तथा कोरटखेड़ा निवासी इंदल, शोभालाल, हीरालाल ने बताया कि मार्ग के खराब होने से विजयखेड़ा, जाजामाऊ, खैरीगुरुदासपुर, समसापुर, काजीपु्रकच्छ, लोनार सहित दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं। लोग गांव गोरीमाऊ व अलाउद्दीनपुर से पांच किमी का चक्कर काटकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग निर्माण की नहीं मिली मंजूरी
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण को लेकर पिछले साल स्टीमेट भेजा गया था। विभाग द्वारा मंजूरी नहीं मिली थी। इस वर्ष भी मार्ग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। स्वीकृति मिलते ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed