फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Man shot by his cousin in law over refusal to execute a land sale deed victim succumbs

उन्नाव: चचेरे साले ने जीजा को मारी गोली, जमीन का बैनामा न कराने से था नाराज, हैलट में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 25 Oct 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

Unnao News: सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित ठकुराईनखेड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर चचेरे साले ने अपने साथी के साथ मिलकर जीजा को जबड़े में गोली मार दी। तीन साल पहले 13 बिस्वा जमीन का सौदा रद्द होने के बाद एक लाख रुपये बयाना वापस करने के बावजूद आरोपी ब्याज सहित पैसे और बैनामा करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Unnao Man shot by his cousin in law over refusal to execute a land sale deed victim succumbs
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के नवाबगंज कस्बे में जमीन का बैनामा न कराने से नाराज चचेरे साले ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शनिवार रात करीब 12 बजे जीजा को गोली मार दी। परिजन घायलावस्था में असोहा सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल, फिर वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा निवासी अमन ने बताया कि उनके पिता कन्हईया लाल (45) पुत्र स्व. स्वराज ने पैसो की जरूरत पड़ने पर तीन साल पहले मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के मरुई गांव निवासी चचेरे मामा नागेंद्र पुत्र हरिप्रसाद से छह लाख रुपये में करीब 13 बिस्वा जमीन का सौदा किया था। इसका एक लाख रुपये बयाना भी हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

जबरन दोबारा ब्याज सहित पैसे मांग रहा था नागेंद्र
आगे बताया कि जब पिता ने नागेंद्र से और पैसे मांगे, तो उसने जमीन लेने से मना कर दिया। कहा कि बयाना का पैसा लौटा दो और जमीन किसी दूसरे से बेच लो। इस पर पिता ने उसका एक लाख रुपये लौटा दिया। उसके बाद भी नागेंद्र जबरन दोबारा ब्याज सहित पैसे मांग रहा था। न देने पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

सीधे जबड़े में लगी गोली
जमीन का बैनामा न करने से नागेंद्र, उसके भाई भूपेंद्र उर्फ मोनू, सुशील उर्फ सन्नाम तथा उसके पिता हरिप्रसाद रंजिश मान रहे थे। इसके पहले एक बार सभी लोग घर आकर धमकी देकर जा चुके थे। शनिवार रात करीब 12 बजे अपाचे गाड़ी से दो लोग आए और पिता को गोली मार दी और भाग निकले। गोली सीधे जबड़े में लगने से वह गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
लहूलुहान हालत में पहले असोहा सीएचसी, फिर जिला अस्पताल, उसके बाद कानपुर  हैलट रेफर किया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि बेटे की तहरीर पर नागेंद्र,भूपेंद्र और सुशील पर पहले हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। फायर अगर तमंचे से की गई होगी तो आर्म्स एक्ट की भी धारा बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed