फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two small bridges and one road to be constructed at a cost of 1.86 crore

Unnao News: 1.86 करोड़ से बनेंगे दो लघु सेतु और एक मार्ग

Sun, 25 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two small bridges and one road to be constructed at a cost of 1.86 crore
उन्नाव। 20 साल से जर्जर हसनगंज की सड़क के साथ क्षतिग्रस्त लघु सेतु के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने सेतु व सड़क निर्माण के लिए 1.86 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। लघु सेतु जहां पीडब्ल्यूडी बनाएगी, वहीं क्षतिग्रस्त सड़क का नवनिर्माण मंडी परिषद करेगी। इससे करीब 70 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

भगवंतनगर में मुन्नाखेड़ा संपर्क मार्ग पर किमी एक से बड़ा नाला निकला है। इस पर शासन ने 27 मीटर आरसीसी लघु सेतु निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 57.30 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इसके अलावा बीघापुर कला से रायपुर गढ़ेवा मार्ग के क्षतिग्रस्त सेतु के स्थान पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 69.60 लाख रुपये जारी हुए हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

20 साल से जर्जर सड़क की 60 लाख से होगी मरम्मत
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के असूरनखेड़ा-जसमड़ा बब्बन मार्ग के जर्जर साढ़े चार किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण को 60 लाख रुपये मिले हैं। करीब 20 वर्षों से जर्जर इस मार्ग के बनने से फिरोजपुर, जसमंडा बब्बन, असुरनखेड़ा, सत्तीदीनखेड़ा, आदमपुर बरेठी, समदपुर हरदास, अजमतगढ़ी, रामपुर अखौली, सादिकपुर, खड़वारी, गिरिवरखेड़ा, इस्माइलाबाद व कुबरीखेड़ा की करीब 25 हजार आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। यह मार्ग नवाबगंज और जैतीपुर रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। यह साढ़े 11 किमी लंबा मार्ग तीन विभागों के पास है। साढ़े चार किमी हिस्सा पूर्व में पीडब्ल्यूडी बनवा चुका है। अब साढ़े चार किमी हिस्सा मंडी परिषद बनाने जा रहा है। अब बचा दो किमी का हिस्सा जिला पंचायत बनवाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सेतु निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, सड़क का निर्माण मंडी परिषद कराएगी। इसके लिए नवनिर्माण की मंजूरी का शासनादेश जारी हो गया है।-हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed