फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sadar asked for circle road and Purva MLA asked for four lane road worth Rs 200 crore.

Unnao News: सदर ने सर्किल रोड तो पुरवा विधायक ने मांगी दो सौ करोड़ की फोर लेन सड़क

Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sadar asked for circle road and Purva MLA asked for four lane road worth Rs 200 crore.
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को जिले के विधायकों के साथ बैठक करके विकास की प्राथमिकताओं की जानकारी की। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास योजनाओं के लिए बजट मंजूरी की बात रखी। सदर विधायक ने शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए सर्किल रोड की मांग की। इस दौरान विधायकों ने 30-40 कार्यों के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

पुरवा विधायक ने एससीआर क्षेत्र के भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर (फोरलेन) का प्रस्ताव रखा। सबसे ज्यादा जोर नगर विकास, पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विभाग से जुड़ी विकास योजनाओं पर रहा। लखनऊ में बुधवार को हुई बैठक में जिले के सभी विधायक और एक एमएलसी पहुंचे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शहर को जाम से निजात के साथ ही विस्तार को बढ़ाने के लिए हरदोई रोड पर दोस्तीनगर नहर पुलिया से शुक्लागंज रोड पर आदर्श नगर नहर पुलिया तक सर्किल रोड की मांग की। चौरा नहर पटरी पर भी सड़क बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इसके अलावा माना बंगला-परियर मार्ग सहित अन्य ग्रामीण मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव दिया। बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग हो फोर लेन
पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बताया कि करीब 50 से अधिक कामों के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें सबसे महत्वर्पूण, राज्य राजधानी क्षेत्र का भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फैक्टरियां और वेयर हाउस बन रहे हैं। 23 किमी लंबे और सात मीटर चौड़े इस मार्ग को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस काम में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा कांथा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर भासी में 44 बीधा में औद्योगिक क्षेत्र की मांग
मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की बड़ी समस्या हल करने के लिए केठली-बेता नाले पर पुल निर्माण, मोहान कस्बा के लखपेड़ा चौराहा से ऊंचद्वार तक बाइपास मार्ग, नवाबगंज-लखनापुर मार्ग, रहीमाबाद-औरास मार्ग, नवई-नेवाजी खेड़ा मार्ग को चौड़ा करने, नवाबगंज के महनौरा गांव में 400 बीघा में आलू-चावल उद्योग, हसनगंज के घूरामऊ के पास 200 बीघा में आदमपुर भासी में 44 बीघा में औद्योगिक क्षेत्र की मांग की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द इन विकास कार्यों को अनुमति देने की बात कही है। वहीं भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि चंडिका देवी धाम बक्सर के लिए बाईपास मार्ग के अलावा नौ लघु सेतु, विधानसभा क्षेत्र के 30 अन्य प्रमुख मार्गों का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया है।

सातन पासी किले का हो जीर्णोद्धार
बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि उन्होंने उन्नवा-हरदोई मार्ग, बांगरमऊ में बाईपास मार्ग, उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग से हरईपुर होते हुए रानीपुर ग्रंट तक सड़क की चौड़ी कराने के साथ ही सातन पासी किले के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव दिया है। वहीं विधायक बंबालाल दिवाकर ने माखी गांव स्थित टीकादास हनुमान मंदिर मार्ग, सफीपुर-मियागंज मार्ग की दो संकरी पुलिया को चौड़ करने और माखी से रसूलाबाद तक मार्ग का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय और महिला अस्पताल की मांग की है। एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed