फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sadakon se sabha sthal tak rahegee seeem kee pukhta suraksha

सड़कों से सभा स्थल तक रहेगी सीएम की पुख्ता सुरक्षा

Tue, 01 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 01 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
sadakon se sabha sthal tak rahegee seeem kee pukhta suraksha
सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाती पालिका की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन नवंबर को लखनऊ से ‘विकास रथ’ लेकर सबसे पहले उन्नाव पहुंचेंगे। सपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाते हुए सीएम का काफिला लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ, नवाबंगज, लखनऊ बाईपास, गदनखेड़ा बाईपास, आजाद मार्ग चौराहा से मरहला की तरफ होते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम शुक्लागंज पहुंचेगा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सीएम का स्वागत और संबोधन होगा।
विज्ञापन


सीएम के विकास रथ को भीड़ न रोक सके,  इसलिए हाईवे से सभा स्थल तक हाई सिक्योरिटी रहेगी। मंगलवार को डीआईजी, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सोहरामऊ से सभास्थल तक निरीक्षण किया। आईजी ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे किनारे लगी अस्थाई दुकानों हटवाने के लिए कहा। इस पर  अधिकारियों ने दुकानों को हटवाने में पूरा दम लगा दिया। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों और अतिक्रमण दल में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मोर्चा  संभाला। अंत में दुकानदारों को बैकफुट पर आना पड़ा। अधिकारियों ने एनाउंस कर सड़क किनारे बने मकान मालिकों को भी घर के बाहर भीड़ न लगाने का अल्टीमेटम दिया है। हाईवे से सभास्थल तक पूरे दिन अधिकारियों की भीड़ तैयारियों को लेकर पसीना-पसीना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed