फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sadak hadse me kisaan ki maut

सड़क हादसों में किसान की मौत, दो घायल

Mon, 12 Apr 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
sadak hadse me kisaan ki maut
पुरवा/बांगरमऊ। पुरवा व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया चढ़ने से किसान की मौत हो गई, वहीं कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के भदनांग गांव निवासी 66 वर्षीय किसान गेंदालाल शनिवार रात लगभग 10 बजे खेत में थ्रेसरिंग करा परिवार के ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रहे थे। अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्राली का पहिया उन्हें रौंदते हुआ निकल गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ। संडीला मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की सर्विस लेेने पर कार की टक्कर से हरदोई के थाना कासिमपुर के बिंदौरा गांव निवासी प्रधान पद के दावेदार 30 वर्षीय अतुल कुमार व बाइक में पीछे बैठे गांव के वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह कार से गांव के पूर्व प्रधान की मौत पर शव यात्रा में शामिल होने के लिए बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर जा रहे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाए होने से प्रधान पद के दावेदार अतुल के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed