फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ruckus villagers for not providing ration

राशन न देने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ruckus villagers for not providing ration
हंगामा काटते बनारपुर गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
भाग्यनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत बनारपुर में बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सरकारी राशन के गोदाम पर हंगामा किया। कोटाडीलर ने सूची में नाम न होने कारण राशन देने से हाथ खड़े कर दिए। ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव बनारपुर में करीब एक सैकड़ा ग्रामीण राशन डीलर अशर्फीलाल की दुकान पर पहुंचे। राशन दिये जाने की मांग करने लगे। राशन डीलर ने सूची में नाम न होने के कारण राशन देने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले 350 कार्ड धारकों को राशन मिलता था जब से नए कार्ड बने है तो हम लोगो को राशन बंद कर दिया गया। कोटेदार ने लोगों के नाम जानबूझकर सूची से कटवाए हैं। ग्रामीण गोपाल दुबे ने बताया कि छह माह से डीलर राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों में राशन न मिलने से आक्रोश है। ग्रामीण आशाराम, रामसरन, रविशंकर, अरविंद कोरी, अनुरूद्ध कोरी, रामकुमार, रमेश चंद्र, मनोज, अनिल, दुर्गेश, प्रमोद, रामगोपाल, श्रीकृष्ण, रामहेतु, संजय, हरिओम, राज नारायण आदि ने डीएम से जांच कर फर्जी नाम हटवाने और उन लोगों को राशन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed