फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   RS was finally picked out the run Tppebaj

रुपये निकाल भाग रहे टप्पेबाज दबोचे

Sat, 23 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 23 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
RS was finally picked out the run Tppebaj

शहर कोतवाली के सामने एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए युवक को झांसा देकर बूथ में मिले दो युवकों ने 17000 रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर युवक ने कार से भाग रहे झांसेबाजों का पीछा किया और कचहरी गेट के पास कार पर पथराव कर रोक लिया।

विज्ञापन



मौके पर तमाम वकील और भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने टप्पेबाजों के पास से रुपये बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया। टप्पेबाज खुद को हरियाणा के घसेड़ा का रहने वाला बता रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के हिरन नगर मोहल्ला निवासी दीपक यादव इंद्रानगर निवासी अपनी बहन दीपिका यादव पत्नी शिवनंदन यादव के एटीएम कार्ड के 10000 रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर कोतवाली के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से उसने रुपये निकालने का प्रयास किया, मगर रुपये नहीं निकले। वह जैसे ही एटीएम से बाहर निकला। एटीएम के बाहर खड़े दोनों युवक भीतर गए और तुरंत निकल कर कार में बैठकर छोटा चौराहा की ओर चल दिए।

 
इसी दौरान दीपिका के मोबाइल पर 17000 रुपये निकालने का एसएमएस पहुंचा। दीपिका ने भाई दीपक को फोन कर सात हजार रुपये ज्यादा निकालने का कारण पूछा तो उसने एक भी रुपया न निकलने की बात बताई।



टप्पेबाजी की जानकारी होते ही उसने बहन को कार का पीछा करने की जानकारी दी। कार का पीछा कर रहे दीपक ने कई बार रोकने का प्रयास किया, मगर कार सवार युवक नहीं रुके।


 
कचहरी गेट के सामने जाम लगा होने से दीपक कार तक पहुंच गया और कार पर पथराव शुरू कर दिया। मामला देख तमाम वकील और पब्लिक के लोग पहुंचे और कार को घेर लिया। कोतवाली पुलिस ने कार सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास 17000 रुपये मिले। पुलिस ने दोनों टप्पेबाजों को हिरासत में लिया।


पकड़े गए टप्पेबाज निसार व उसका चचेरा भाई रॉबिन निवासीगण घासेड़ा नुहू (हरियाणा) हैं। दीपक यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस को शक है कि दोनों एटीएम में लोगों को झांसा देकर रुपये पार करने वाले गिरोह के सदस्य हैं, उनके पास से राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार भी चोरी की है।




कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि दोनों से पूछताछ और तफ्तीश चल रही है। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed