{"_id":"688e5c2225e98c5cc70c7eb4","slug":"rs-3500-taken-from-five-farmers-in-the-name-of-boring-material-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134921-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बोरिंग के सामान के नाम पर पांच किसानों से लिए 3500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बोरिंग के सामान के नाम पर पांच किसानों से लिए 3500 रुपये
Sun, 03 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लघु सिंचाई विभाग की तरफ से बोरिंग वितरण के दौरान लाभार्थी किसानों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है।
विकासखंड क्षेत्र के गांव भिखारीपुर पतसिया निवासी दीनदयाल, रामशंकर, जागेश्वर, मनोज, शिवदीन आदि ने बताया कि एक मिस्त्री के माध्यम से उन्हें फ्री बोरिंग की सूचना मिली तो वह सभी सामान लेने ब्लाक कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान ब्लाक कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने खतौनी व आधारकार्ड आदि की जांच कर उन्हें बोरिंग का सामान लेने बांगरमऊ गोदाम पर भेज दिया।
जब वह लोग सामान लेने बांगरमऊ पहुंचे तो गोदाम पर मौजूद कर्मियों ने प्रति व्यक्ति सात सौ रुपये के हिसाब से पांच लोगों से 3500 रुपये ले लिए। इस दौरान नकदी लेने वाले कर्मियों ने आवेदन ऑनलाइन करवाने व हलफनामा आदि बनवाने की बात कही। किसानों का कहना है कि गोदाम पर बोरिंग का सामान वितरण करते समय जिम्मेदार कर्मी द्वारा नकदी न लेकर एक बाहरी व्यक्ति द्वारा रुपया लिया जाता है। इससे वह सीधे तौर पर विभाग आरोपों से बच सकें।
लघु सिंचाई विभाग के जेई राजीव कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में किसी भी किसान से रुपये लेने की बात नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।