{"_id":"a415a82d90835d6ca9e1bb1c2e52d9d0","slug":"rovers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड बच्चों में पैदा करती है सेवा भाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड बच्चों में पैदा करती है सेवा भाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बच्चों में सेवा भावना होती है। वह अपनी उपस्थिति सब जगह दर्शाता है। स्काउट गाइड वह संस्था है जो बच्चों में संस्कार पैदा करती है और सेवा की भावना उत्पन्न करती है।
बच्चों में समाज में दर्द और उस दर्द को दूर करने की ललक होती है। जूनियर स्तर तक स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे कुछ न कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। ये बातें शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने जीआईसी ग्राउंड में चल रही 22 वीं स्काउट गाइड मंडलीय प्रतियोगिता के अवसर पर कहीं।
विशिष्ट अतिथि एडीबेसिक महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मंडलीय रैली में शामिल न होने वाले जिला रायबरेली के स्काउट गाइड टीम प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।
विज्ञापन
डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर स्काउट एवं गाइड की अनिवार्य शिक्षा इसलिए दी जाती है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। प्रतियोगिता की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। रानी शंकर सहाय इंटर कॉलेज उन्नाव के रोवरों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव व श्यामकुमारी सेठ के छात्रा रोवर्स ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में मार्च पास्ट, कलर पार्टी, वर्दी, गांठ बंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा की प्रतियोगिता हुई। इसमें निर्णायकों में श्रीराम यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ल, डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र, शिव शरण सिंह, रामशंकर वर्मा, बीना कुशवाहा, निरुपमा बाजपेई, कांती गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी, डॉ. रश्मि तिवारी व आकांक्षा रहीं।
सेवा कार्य में अजय चंद्र अजेंद्र तिवारी, रामनरेश, श्रीकृष्ण, अर्पित दीक्षित, पंकज पांडेय, कशिश, पूजा, नेहा, अंकिता, नीलम, रेखा का सहयोग रहा। रैली का संचालन स्काउट गाइड कमिशभनर डॉ. संजीव शर्मा व रेखा श्रीवास्तव ने किया। रैली में उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर सीतापुर की स्काउट टीमों ने प्रतिभाग किया। यहां हिमांशु गुप्ता, अब्दुल सत्तार व सूर्यकांत ने किया। प्रदेश की सहायक संगठन कमिशभनर कामिनी श्रीवास्तव का पूरा सहयोग रहा।