{"_id":"5e4ed95d8ebc3ef2a579a6d0","slug":"route-diversion-of-heavy-vehicles-done-on-mahashivratri-unnao-news-knp5459287183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि को लेकर भारी वाहनों का किया गया रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि को लेकर भारी वाहनों का किया गया रूट डायवर्जन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में महाशिवरात्रि जुलूस को लेकर एसपी के निर्देश पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से जुलूस समाप्त होने तक रूट डायवर्जन रहेगा।
शुक्रवार को विशाल शिवशोभा यात्रा को लेकर यह डायवर्जन सुबह 9 बजे से यात्रा समाप्त होने तक शाम 6 बजे तक रहेगा। ट्रैफिक प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि आवास विकास से शहर की ओर आने वाले वाहनों को लखनऊ-मोहान होकर बांगरमऊ की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह बांगरमऊ व सफीपुर से आने वाले वाहनों को चकलवंशी से मियागंज की ओर मोड़ा जाएगा। इन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह गदनखेड़ा चौराहा से आजाद मार्ग से मरहला की ओर मोड़े जाएंगे। किसी भी वाहन को शहर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। मरहला चौराहा से उन्नाव की ओर आने वाले वाहनों को आजाद मार्ग से लखनऊ-कानपुर की ओर मोड़ा जाएगा। इसी क्रम में दोस्ती नगर से कब्बाखेड़ा जाने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस से हरदोई पुल की ओर मोड़ा जाएगा। किसी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अचलगंज तिराहा से छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरदोई ओवर ब्रिज से आईबीपी चौराहा की तरफ किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अचलगंज में उन्नाव-लालगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। लालगंज की ओर से आने वाले वाहनों को ओसियां कैंची मोड़ से पुरवा की ओर मोड़ा जाएगा। कानपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन बंथर बाईपास चौराहे से सीधे उन्नाव होते हुए पुरवा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। संयोजक रामदास गुप्ता, अखिल गुप्ता, गणेश तिवारी ने बताया कि यात्रा में 24 से अधिक झांकियां शामिल होंगी।