फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways buses traveling in cold cut short

ठंड में रोडवेज बसों के सफर से तौबा

Mon, 22 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 22 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses traveling in cold cut short

उन्नाव। ठंड बढ़ते ही खस्ताहाल सेवाओं के कारण यात्रियों ने रोडवेज बसों के सफर से दूरी बना ली है। पर्याप्त यात्रियों के न आने से रोडवेज को आर्थिक रूप से तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


विभाग को प्रतिदिन दो लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। लाख कवायद के बाद भी बस अड्डे का सन्नाटा नहीं टूट रहा है।
मौजूदा समय में रोडवेज के बेड़े में 70 बसें हैं। अधिकतर बसों की हालत खस्ताहाल है। किसी में शीशे नहीं हैं तो किसी में फॉग लाइट की व्यवस्था नहीं है।

शीशे न होने के कारण बस में यात्रा के दौरान बर्फीली हवाएं सीधे अंदर घुसती हैं। ऐसे में बस के अंदर बैठा यात्री इस हवाओं से ठिठुर जाता है। कुर्सियों में लकड़ी बाहर झांक रही हैं।
विज्ञापन


कुशन पूरी तरह से गायब हो चुका है। इस ठंड के मौसम में रोडवेज बस का सफर लोगों के लिए मुसीबतों भरा साबित हो सकता है। शायद इसी कारण लोगों ने बस का सफर करने से तौबा कर ली है। यात्री बसों की बजाए ट्रेनों व अन्य साधनों से सफर करना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी कारण बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में खासी कमी आई है। पर्याप्त यात्री न मिलने से बसों के फेरों के डीजल का भी खर्च नहीं निकल पा रहा है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन को प्रतिदिन करीब 2 लाख रुपये का चूना लग रहा है। वैसे जानकार इसके पीछे कोहरे को भी एक प्रमुख कारण बता रहे हैं।


विभाग से मिले आंकड़ाें के अनुसार, ठंड का मौसम आने से पहले जहां रोडवेज विभाग को लगभग प्रतिदिन आठ लाख रुपये की आय होती थी वहीं अब यह घटकर लगभग 6 लाख रुपये प्रतिदिन रह गई है। दो लाख रुपये का घाटा होने से विभागीय अधिकारियों को वार्षिक लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed