फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways buses and trips will be increased during Holi

Unnao News: होली में बढ़ाई जाएंगी रोडवेज बसें और फेरे

Fri, 22 Mar 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses and trips will be increased during Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में होली से पहले दिल्ली-उन्नाव रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है।
जिले में परिवहन निगम की 84 रोडवेज बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। इनमें सीधे दिल्ली के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस और सात साधारण बसें सफीपुर, बांगरमऊ से होते हुए दिल्ली तक जाती हैं। जिले के काफी लोग अन्य प्रांतों में नौकरी रोजगार आदि के लिए रहते हैं।
विज्ञापन

होली घर पर मनाने के लिए उनका आवागमन होगा। इससे रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। इससे देखते हुए परिवहन निगम की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। त्योहार के पहले और बाद तक दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे और लंबे रूट की बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed