फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Road pit killed a woman

सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान

Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road pit killed a woman
बांगरमऊ(उन्नाव)। सड़क के गड्ढे ने महिला की जान ले ली। कस्बा में लखनऊ मार्ग चौराहा पर ट्रैक्टर पर बैठी महिला नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। महिला अपने भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। मौके पर पहुंचे ससुरालीजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाल्हेपुर निवासी छुन्नू यादव की पत्नी रानी (35) लॉकडाउन के पूर्व मायके पिता शेर बहादुर यादव के घर जमलापुर थाना आसीवन गई थी। शुक्रवार सुबह अपने भाई ब्रजेश यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर ससुराल जाल्हेपुर जा रही थी। बांगरमऊ नगर के लखनऊ मार्ग चौराहे के निकट ट्रैक्टर का पहिया एक गड्ढे में जाकर उछल गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठी रानी सिर के बल नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंचे ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर ससुराल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed