{"_id":"6122a0c68ebc3e79963212dd","slug":"road-jam-unnao-news-knp64752903","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग की तीन क्रासिंगों पर बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग की तीन क्रासिंगों पर बनेंगे पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
------------
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग: तीन क्रासिंग पर बनेंगे पुल
-मुर्तजानगर, करोवन व सहजनी क्रासिंग पर बनेगा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर तीन की तीन क्रासिंग पर पुल (उपरिगामी सेतु) निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सोनिक से शुक्लागंज के बीच मुर्तजानगर, करोवन व सहजनी क्रासिंग पर पुल निर्माण के बाद लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी। आए दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी व रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 19 जुलाई को पुल निर्माण को लेकर कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर पड़ने वाली मुर्तजानगर (संख्या 28 सी), करोवन (36 सी) व सहजनी (39 सी) क्रासिंग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तीनों क्रासिंग पर पुल निर्माण की संभावनाओं की तलाश की थी। तीनों विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग जांच करके तीनों क्रासिंग पर पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद पुल निर्माण करने वाली संस्था सेतु निगम ने आगे की कवायद शुरू की। उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक एपी सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में तीन विभागों के अधिकारियों के संयुक्त रूप से तीनों क्रासिंग पर पुल निर्माण हरी झंडी मिलने की जानकारी दी। पत्र में बताया है कि रेलवे को सहभागिता के लिए प्रस्तावित पुल के निर्माण के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद होने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। इसको देखते हुए अनुरोध किया है कि पुल निर्माण के बाद इस क्रासिंग पर पूरी तरह से यातायात बंद करने का प्रमाणपत्र जारी कराएं।
---
डीएम ने एसपी व एसडीएम से मांगी आख्या
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तीनों क्रासिंग पर पुल निर्माण के बाद यातायात बंद किए जाने का प्रमाणपत्र जारी करने से पहले एसपी व एसडीएम सदर को पत्र भेजकर इस संबंध में आख्या मांगी गई है। इसके बाद सेतु निगम को आवागमन बंद किए जाने का प्रमाणपत्र जारी किया जा जाएगा।