Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Road construction started to give relief from traffic jam in the city

Unnao News: शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सड़क का निर्माण शुरू

Tue, 24 Dec 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road construction started to give relief from traffic jam in the city
उन्नाव। इंटरलॉक ब्रिक लगाकर शहर के वन-वे (एकल मार्ग) को दुरुस्त करने के काम में महीनों सुस्ती के बाद आखिरकार जिम्मेदार जागे हैं। खबर प्रकाशित होने पर 40 दिन बाद निर्माण शुरू कराया है। एक सप्ताह में मार्ग को यातायात के लिए खोलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग को जाम से बचाने के लिए नगर पालिका के सामने से दादामियां चौराहा, छिपियाना चौराहा होते हुए छोटा चौराहा तक का एक किलोमीटर मार्ग वन-वे (एकल मार्ग) है। ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा हल्के भार वाहनों का इसी मार्ग से आवागमन होता है। इस मार्ग की नगर पालिका गेट से दादामियां चौराहा तक की 300 मीटर सड़क कई साल से खस्ताहाल थी। इस मार्ग के 100 मीटर हिस्से में जलनिगम ने कंक्रीट रोड बनवाई है, जबकि 200 मीटर मार्ग के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। ठेकेदार ने इस मार्ग की खोदाई कराई और गिट्टी डलवाने के बाद काम रोक दिया था।
विज्ञापन

इस एकल मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। नतीजा यह हुआ कि मुख्य मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य हल्के वाहनों का दबाव बढ़ने से आईबीपी चौराहा से छोटा चौराहा तक यातायात महीनों से रेंग रहा है। 19 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया तो जिम्मेदार जागे और 40 दिन बाद इंटरलॉक ब्रिक लगाने का काम शुरू किया। नगर पालिका जेई सुधीर कुमार ने बताया कि अतिक्रमण और नाली निर्माण कराने की वजह से देरी हुई। मार्ग का निर्माण अब शुरू करा दिया गया है। एक सप्ताह में इस पर यातायात पूरी तरह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed