फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident

आगे चल रहे लोडर वाले के अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू हुआ टैंकर

Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
road accident
टैंकर के नीचे दबी पीआरवी को निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। दूध के टैंकर के आगे चल रहे लोडर वाले के अचानक ब्रेक लगाने पर दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर पीआरवी पर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से लोडर लेकर भाग गया। यह बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। इस बात की हादसे में घायल सिपाही आनंद कुमार ने भी पुलिस अफसरों को बताई है।
विज्ञापन

इधर, अस्पताल में हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मियों के शव देखकर अफसरों और सहकर्मियों की आंखें भर आईं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को संभाला। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले सिपाहियों में कृष्णेंद्र यादव (32) कानपुर देहात के जैनपुर अंबरपुर का मूल निवासी था। सिपाही शशिकला (26) पत्नी आलोक यादव मऊ जिले के मोहम्दाबाद के करहा की रहने वाली थी। जबकि सिपाही रीता (25) पत्नी प्रभाकांत कुशवाहा कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के टिपरिया असालतगंज की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मायका भी इसी जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पटेहापुर में है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी कृपा शंकर ने दुखी परिजनों को संभाला। शशिकला व रीता के परिवार के लोग यहीं उसके साथ रहते हैं।
तुम चलीं गई, अब आराध्या को कौन पालेगा
सिपाही रीता का पति प्रभाशंकर जैसे ही जिला अस्पताल पहुंचा, स्ट्रेचर पर पत्नी का शव देख कांप गया। किसी तरह उसे संभालकर बैठाया गया। वह चीख कर कहता रहा कि रीता तुम हमें छोड़कर चली गई, अब डेढ़ साल की मासूम बेटी आराध्या का क्या होगा। उसे कौन संभालेगा। प्रभा शंकर टीईटी की तैयारी कर रहा है। उसने हाल ही में परीक्षा भी दी थी।

सुबह ही परिजनों से वीडियो कालिंग पर हुई थी बात
शशिकला की मौत की सूचना पर सबसे पहले उसकी दोस्त सिपाही डिंपल जिला अस्पताल पहुंच गई। उसने बताया कि सुबह ही शशिकला की परिजनों से वीडियो कॉलिंग से बात हुई थी। शशिकला ईमानदारी व लगन के साथ ड्यूटी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed