फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident in unnao, two people died

हादसों में घायल टाइल्स ठेकेदार समेत दो की मौत

Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident in unnao, two people died
नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे समेत दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में घायल टाइल्स ठेकेदार समेत दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। टाइल्स ठेकेदार के भाई ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी राघवेंद्र प्रजापति (30) पुत्र कल्लू शहर में टाइल्स की ठेकेदारी का करता है। 19 फरवरी बुधवार को राघवेंद्र अपनी भतीजी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव छतईखेड़ा मौसी के घर गया था। शाम को घर लौटते वक्त लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वापस लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। हैलट में डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पांच भाइयों मे मृतक राघवेंद्र तीसरे नंबर का था। राघवेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी रेखा मासूम दो बेटों को कलेजे से चिपका रो-रोकर बेहाल हो गई। मां फूलदुलारी पर भी गम का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के वक्त राघवेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उधर, मौरावां थाना क्षेत्र के रामदासखेड़ा गांव निवासी राजेश का पुत्र सुमित (16) गांव के दोस्त राजा (19) के साथ गुरुवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। मौरावां-हिलौली मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित की मौत पर मां सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed