{"_id":"587fb3354f1c1b700df00909","slug":"ro-and-aro-to-the-information-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ व एआरओ को ईवीएम की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ व एआरओ को ईवीएम की दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
meeing with subordinates
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासभवन सभागार में रिटर्निंग आफीसर (आरओ) व सहायक रिटर्निंग आफीसर (एआरओ) को चुनाव संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारीसंजीव सिंह ने ईवीएम के बारे में विस्तार से बताया। सीडीओ ने आरओ व एआरओ को ईवीएम संचालन की बिंदुवार जानकारी दी।
चुनाव के लिए पर्र्यवेक्षकों की हुई तैनाती
आयोग ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। इसमें आईपीएस एसबी पुलारी को पुलिस आब्जर्वर बनाया है। जबकि आईआरएस गौतम पत्रा को ईओ तैनात किया गया है। वहीं सामान्य आब्जर्वर आलेक कुमार सहारिया को बांगरमऊ, रमेश वर्मा को सफीपुर, महादेव कांवरे को मोहान, वीबी पाटिल को उन्नाव, डा. टीना ठाकुर को भगवंतनगर और डा. आर आनंद कुमार को पुरवा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रत्याशियों को लगानी होगी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों को ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगानी होगी। फोटो का आकार 2 सेंटीमीटर*2.5 सेंटीमीटर होगा। फोटोग्राफ में उम्मीदवार का पूरा चेहरा स्पष्ट रूप से नजर आना चाहिए।
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता 25 को
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को राजकीय इंटर कालेज उन्नाव स्थित ग्राउंड पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृृत किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए समस्त उपजिलाधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करने को निर्देशित किया है। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रंगोली के लिए आवश्यक सामग्री आदि स्वयं लानी होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम कार्यालय में 19 जनवरी को शाम 5 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।
तिथिवार दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण 22 जनवरी से 25 जनवरी तक व 27 जनवरी को होगा। तिथिवार प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों को दिए गए कोड के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आज जारी होंगे कार्मिकों को नियुक्ति आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया है कि चुनाव में नियुक्त किए गए कार्मिकों के नियुक्त आदेश गुरुवार सुबह 11 बजे से विकासभवन सभाकक्ष से प्राप्त कराए जाएंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे नियुक्त कार्मिकों की ड्यूटी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। वहीं विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को 19 जनवरी को विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने के लिए आदेशित भी कर दें। ड्यूटी प्राप्त कराकर प्राप्त रसीद अनिवार्य रूप से 20 जनवरी को सुबह 11 बजे तक उनके कार्यालय में भेज दें।
पुलिस ने किया रूट मार्च
हसनगंज। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम व एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने लोगों से चुनाव में बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की। कहा कि अगर कोई दबाव बनाए या दहशत फैलाने का प्रयास करे तो सीयूजी नंबर पर जानकारी दें। रूट मार्च कसबे के विभिन्न स्थानों से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंकर समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम मनीष बंसल, सीओ सीओ स्वतंत्र सिंह, कोतवाल प्रदीप श्रीवास्तव के अलावा अर्द्धसैनिक बल मौजूद रहा।