फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Retired teacher found working in accounting department of BSA office

Unnao News: बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में काम करते मिले सेवानिवृत्त शिक्षक

Sun, 01 Sep 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher found working in accounting department of BSA office
उन्नाव। बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को सेवानिवृत्त शिक्षक काम करते मिले। उनके पास महत्वपूर्ण अभिलेख व विभाग का गोपनीय लॉगइन पासवर्ड भी मिला। सीडीओ ने सेवानिवृत्त शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कराने और 31 अगस्त को ही रिटायर हुए वित्त एवं लेखाधिकारी का अगस्त माह का वेतन व सेवानिवृत्ति के बाद होने वाले सभी देयकों के भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा अचानक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों ने आठ अगस्त को शिकायत की थी कि अपने वेतन संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बाद भी लेखाकार पंकज शर्मा ने अभद्र भाषा में बात की। साथ ही उनकी मर्जी के बिना वेतन न निकलने की धौंस भी जमाई। जबकि इनके साथ के अन्य अध्यापकों का वेतन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

इस शिकायत के बाद 12 अगस्त को पंकज शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इनका अगस्त माह के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। शनिवार को बीएसए कार्यालय स्थित लेखा विभाग का औचक निरीक्षण किया तो रिटायर्ड शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह चौहान काम करते मिले। जिस पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अनिल कुमार दुबे से पूछताछ की। लेखाधिकारी ने स्वीकार किया कि काफी समय से सेवानिवृत्त शिक्षक से वह कार्य करा रहे हैं। जबकि सरकारी कार्मिक की तैनाती विभाग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी लाॅगइन पासवर्ड सेवानिवृत्त शिक्षक के पास रहता है। सीडीओ ने बताया कि अनाधिकृत रूप से जितेंद्र कुमार सिंह चौहान द्वारा काम किए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश बीएसए संगीता सिंह को दिए हैं। वहीं, आज यानी 31 अगस्त को रिटायर हुए अनिल कुमार दुबे का अगस्त माह का वेतन और सेवानिवृत्ति के बाद सभी प्रकार के देयकों के भुगतान पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed