{"_id":"2a05c15f61d2966e010792ad63334f37","slug":"respected-by-the-district-judge-advocates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने किया अधिवक्ताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने किया अधिवक्ताओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। यदि हालात उनके अनुसार रहे तो अधिवक्ताओं के लिए कचहरी परिसर में बनी तीन मंजिला इमारत को जल्द ही खुलवा दिया जाएगा। जिससे कचहरी के अधिवक्ताओं को पक्की छत के नीचे अपने काम करने को मिलेगा।
विज्ञापन
यह बातें बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने कहीं। वह गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला जज एसके सिंह ने कहा कि वह हर हाल में अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं। अधिवक्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान के लिए वह हर प्रयास करेंगे। इसके बाद जिला जज ने 101 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनय मोहन सिंह, विनोद कृष्ण शर्मा, इकबाल सिंह, राघवेंद्र पाल, गुलाब सिंह चौहान, शैलजा शरण शुक्ल, केडी शर्मा, अशोक शुक्ला, सीमा खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।